Aadhar Card Rules 2025 UIDAI ने आधार कार्ड अपडेट को लेकर बड़े बदलाव किए हैं। अगर आपने अभी तक अपना आधार अपडेट नहीं करवाया है, तो ये खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। सरकार ने पहचान और पते से जुड़ी गलतियों को सुधारने की प्रक्रिया को आसान और पारदर्शी बनाने के लिए नए नियम लागू किए हैं। अब नामांकन या अपडेट के लिए अलग-अलग फॉर्म लागू होंगे।
आधार कार्ड क्यों इतना जरूरी है?
आधार कार्ड आज हर भारतीय नागरिक के लिए सबसे ज़रूरी दस्तावेजों में से एक बन चुका है। इसके बिना:
- सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं लिया जा सकता
- बैंक अकाउंट खुलवाना मुश्किल हो जाता है
- स्कूल, कॉलेज, पासपोर्ट, पेंशन जैसी सेवाएं भी रुक सकती हैं
- अब आधार अपडेट में लगेंगे Form-1 और Form-2
UIDAI (भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण) ने आधार अपडेट प्रक्रिया को और स्पष्ट बनाने के लिए दो अलग-अलग फॉर्म अनिवार्य कर दिए हैं:
Form-1: भारत में रहने वाले नागरिकों के लिए
- जिनकी उम्र 18 वर्ष या उससे अधिक है
- जो भारत में स्थायी रूप से रह रहे हैं
- आधार नामांकन या अपडेट दोनों के लिए यह फॉर्म जरूरी होगा
Form-2: विदेश में रहने वाले भारतीय निवासियों के लिए
- जिनका करंट पता भारत से बाहर है
- जिनके डॉक्युमेंट में विदेशी पता दर्ज है
- ऐसे भारतीयों के लिए फॉर्म-2 अनिवार्य किया गया है
यह बदलाव मुख्य रूप से उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो या तो लंबे समय से विदेश में रह रहे हैं या जिनके पते में बदलाव हो गया है।
कहाँ और कैसे करें आवेदन?
- आप अपने नजदीकी आधार सेवा केंद्र या जन सेवा केंद्र (CSC) पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं
- पहचान, जन्मतिथि और पते से जुड़े डॉक्युमेंट साथ लेकर जाएं
- यदि आपका मोबाइल नंबर आधार से लिंक है तो ऑनलाइन पोर्टल के ज़रिए भी अपडेट किया जा सकता है
- अधिकृत दस्तावेज़ों की सूची UIDAI की वेबसाइट पर उपलब्ध है